
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में 18 के 18 पैरामीटर्स पर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कायाकल्प में सबसे खराब काम राजेपुर में है। सभी अधिकारी विद्यालय निरीक्षण हर हाल में दो दिन के अन्दर पूर्ण कर लें। स्कूल चलो अभियान के बावजूद भी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम देखी जा रही है। डीएम ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार करने के निर्देश दिये। बच्चों को निपुण बनाने के लिये एआरपी शिक्षक संकुल पूरी लगन/ईमानदारी से कार्य करे। कस्तूरबा विद्यालयों में स्टाफ की उपस्थिति ठीक कराए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
