डीएम ने जीएसटी/स्टांप विभाग को वसूली बढ़ाने के दिये निर्देश.

*समीक्षा बैठक कर बिना मास्क के चल रहे वाहन चालकों पर कार्यवाही के निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर/राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम ने जीएसटी/स्टांप विभाग को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं आबकारी विभाग को प्रवर्तन की अच्छी कार्यवाही कर बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना मानक के चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार/अमीन वसूली के लिए सुबह 06 बजे क्षेत्र में निकले, वसूली में प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाए। सभी मंडी प्रवर्तन कार्यवाही में सुधार करें। वसूली में सुधार नहीं दिखा तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नगर निकायों में भी अब वसूली में तेजी लाई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *