फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण करने वाले सभी अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक में शिक्षा गुणवत्ता/एमडीएम भोजन का भौतिक सत्यापन जरूर करें। निपुण भारत योजना के अन्तर्गत अच्छा कार्य ना करने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए। विद्यालयों मे कायाकल्प के कार्यों को समस्त खण्ड विकास अधिकारी तेजी से कराएं। विद्यालयों में सफाई की स्थिति बहुत खराब मिलती है। स्कूल शुरू होने से पहले साफ -सफाई जिला पंचायत राज अधिकारी सुनिश्चित करायें। विद्यालयों के आसपास भी अच्छी साफ -सफाई होनी चाहिए। जनवरी माह से विद्यालयों में बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने हेतु अभियान चलाया जाएगा। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को बी0टी0एफ0 निरीक्षण की स्थिति सुधारे के निर्देश दिए। खण्ड शिक्षा अधिकारी डीबीटी पूर्ण कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व समस्त खंड विकास अधिकारी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
