डीएम ने बाढ़ शरणालयों को ऐक्टिव मोड़ पर रखने के दिये निर्देश

सभी नाव, नाविक तथा गौतखोर रहे तैयार, 24 घंटे संचालित रहे बाढ़ नियंत्रण कक्ष
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने निर्देशित किया कि सभी बाढ़ चौकियों, बाढ़ शरणालयों को ऐक्टिव मोड़ पर रखे, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में राहत प्रदान करने की सभी तैयारियां पूर्ण रखे, सभी नाव, नाविकों व गौतखोरो को तैयार रखे, बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहे, बाढ़ राहत सामिग्री वितरण हेतु तैयार रखे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी सडक़ो को गड्डा मुक्त करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी कायमगंज, उपजिलाधिकारी अमृतपुर व संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *