जिलाधिकारी ने गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौवंश आश्रय स्थलों के नोडल अधिकारियो के साथ गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी सभी सूचनाएं 35 बिंदु के नए फार्मेट पर उपलब्ध कराये। सभी निरीक्षण आख्याएं पोर्टल पर दर्ज करें, मृत गौवंश की सूचनाएं पोर्टल पर दर्ज करे, शासनादेश के अनुसार सभी 06 रजिस्टर में जानकारी दर्ज करें। सभी गौशालाओं में हरे चारे की बुआई कराये। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आईजीआरएस शिकायतों का समय से निस्तारण करें व ई0 ऑफिस पर प्रतिदिन लॉगिन करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी व सभी गौशालाओं के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
गौशालाओं में हरे चारे की बुआई करने के डीएम ने दिये निर्देश
