
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुईं। जिलाधिकारी ने वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। 03 व 05 साल पुराने वादों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सभी मजिस्ट्रेट को निरन्तर कोर्ट में बैठने के निर्देश दिए। जीएसटी, स्टाम्प, परिवहन, आबकारी को वसूली में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। समस्त नगर निकायों में वसूली हेतु एक डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। नगर निकायों में अभियान चलाकर की जाए वसूली। सचिव मण्डी कायमगंज अनुपस्थित रहे। जिस पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी अमृतपुर समेत समस्त तहसीलदार, सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
