बैंकों का सी0डी0 रेशियो प्रतिशत कम होने पर डीएम ने कार्यवाही के दिये निर्देश

प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की खराब प्रगति पर जतायी नाराजगी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) एवं जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के सी0डी0 रेशियो (ऋण जमा अनुपात) की समीक्षा की गई। जिसमें इंडियन बैंक का सी0डी0 रेशियो सर्वाधिक कम 16.72 प्रतिशत पाया गया। अन्य बैंकों का सी0डी0 रेशियो बैंक ऑफ बड़ौदा का 28.62 प्रतिशत, केनरा बैंक का 30.86 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक का 32.54 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का 34.34 प्रतिशत, इंडियन ओवरसीज बैंक का 35.51 प्रतिशत, आई0डी0बी0आई0 बैंक का 39.49 प्रतिशत कम सी0डी0 रेशियो पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एसएलबीसी को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। एलडीएम ने बताया कि जून 2025 तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 7,22,280, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1,93,668, अटल पेंशन योजना में 1,15,092 नामांकन पूर्ण किए गए हैं। सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि सितंबर 2025 तक- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 132 के लक्ष्य के सापेक्ष 221 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 64 स्वीकृत, 38 वितरित, 113 वापस तथा 44 लंबित हैं। ओडीओपी योजना में 38 के लक्ष्य के सापेक्ष 69 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 16 स्वीकृत, 09 वितरित, 33 वापस एवं 20 लंबित हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 2400 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 1602 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1320 स्वीकृत एवं वितरित तथा 283 लंबित हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 1700 के लक्ष्य के सापेक्ष 2436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 859 स्वीकृत, 741 वितरित, 1074 वापस तथा 586 लंबित हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि जून 2025 में सभी बैंकों को नए एवं नवीनीकरण हेतु 94,293 किसान क्रेडिट कार्ड का वार्षिक लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 20,217 केसीसी का नवीनीकरण किया जा चुका है। डीएम ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के सभी लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लंबित प्रकरणों को तत्काल प्रोसेस करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, एल0डी0एम0, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *