हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में डीएम ने निर्देशित किया कि सभी तैयारियां 11 अगस्त तक पूर्ण कर लें, ग्रामीण क्षेत्र में सभी खंड विकास अधिकारी ब्लॉकवार माइक्रो प्लान बनाकर डी0सी0एन आरएलएम को उपलब्ध करा दे। शहरी क्षेत्र में सभी अधिशासी अधिकारी माइक्रो प्लान बना ले, ये सुनिश्चित करें कि समय से झंडे बट जाये व सभी घरों पर झंडे लगे। अभियान चलाकर लोगों को इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाये। ग्रामीण क्षेत्र में 441442 झंडे डीसीएन आरएलएम द्वारा व शहरी क्षेत्र में पी0ओ0 डूडा द्वारा 35000 झंडे उपलब्ध कराये जायेगें। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय पर झंडा लगाना सुनिश्चित करेंगे। विकास खंड स्तर पर कमेटी बनाकर कार्यक्रम कराये जाये व जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाये। इसके साथ ही 09 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शताब्दी समारोह के आयोजन के लिये भी निर्देश दिए गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति व संबंधित विभागों के अधिकारी के अलावा भाजपा नेता मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *