विकसित उत्तर प्रदेश/आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प-2047 के अन्तर्गत होगा कार्य
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प /2047’ के अंतर्गत चिन्हित 12 सेक्टर से संबंधित अधिकारीगण की बैठक सम्पन्न हुई। बताया गया कि उक्त अभियान एक माह चलेगा। कार्यक्रम के लिये एक नोडल अधिकारी नामित किये गये है एवं 05 प्रबुद्धजनों को नामित किया गया है जो की विभिन्न क्षेत्रों के होंगे। उनके द्वारा जनपद का भ्रमण किया जायेगा एवं प्रबुद्धजनों, मीडिया, छात्रों, किसानों आदि से संवाद किया जाएगा। डीएम ने निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने अपने सेक्टर के नोडल होंगे व अपने सेक्टर के कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कृषि एवं संबद्ध संक्टर-कृषि विभाग, कृषि शिक्षा, उद्यान विभाग, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, सहकारिता। पशुपन संरक्षण सेक्टर-पशुपालन एवं डेयरी विकास विभागए मत्स्य विभाग। औद्योगिक विकास सेक्टर-औद्योगिक विकास विभाग, एमएसएमई विभाग, खनन विभाग। आईटी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी सेक्टर-आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग। पर्यटन सेक्टर-पर्यटन विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग, संस्कृति विभाग। नगर एवं ग्राम्य विकास सेक्टर-नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, ग्राम्य विकास व पंचायती राज तथा नमामि गंगे। अवस्थापना सेक्टर: परिवहन, नागरिक उड्डयन, लोक निर्माण तथा ऊर्जा विभाग। संतुलित विकास सेक्टर -पर्यावरणए यन और जलवायु परिवर्तन, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग। समाज कल्याण सेक्टर-समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण। स्वास्थ्य सेक्टर- स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, आयुष। शिक्षा सेक्टर- बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग। सुरक्षा एवं सुशासन सेक्टर- गृह विभाग, होमगार्ड विभाग, भाषा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग शामिल है।
चिन्हित 12 सेक्टर से संबंधित अधिकारियों की डीएम ने ली बैठक
