डीएम ने किया डी0सी0सी0 का फीता काटकर उद्घाटन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्यालय की बिल्डिंग में बने डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डी0सी0सी0) का फीता काटकर शुभारम्भ किया। डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर में तैनात किये गये कार्मिकों को आनकॉल क्या-क्या जानकारी देने के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जाये। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता (वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम चलेगा। डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर नम्बर 1950 पर कॉल कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता (वोटर) बनने की जानकारी के साथ-साथ मतदाता बनने की पात्रता, मतदाता बनने के लिये आनलाइन आवेदन कैसे करे एवं मतदाता पंजीकरण से सम्बन्धित फार्मों के बारे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। —————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *