212 दिव्यांगों ने कराया रजिस्टे्रशन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एस.एन. साध ट्रस्ट द्वारा डॉ0 रजनी सरीन के संयोजन में आयोजित दिव्यांग शिविर का उदघाटन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया। निकट एन0ए0के0पी0 डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केन्द्र पर शिविर में जयपुर फुट नामक संस्था भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति के विशेषज्ञ सुमित, वेद, गनेश, अवधेश, हरीश, ईएनटी के स्पेशलिस्ट डॉ0 शिखर सक्सेना तथा उनकी टीम ने परीक्षण कर मरीजों को ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क दवायें तथा कान की मशीन वितरित की। दिव्यांग सेवा शिविर में एस0एन0 साध ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध, चमकेश साध लोगों की सेवा कर रहे है। मधु साध, प्रिया साध, रीतेश साध, राहुल साध, अमर साध, उदयपाल, विजय कुमार, आकाश सिंह कश्यप, शीष मेहरोत्रा, रोहित गर्ग, राहुल कश्यप, नितिन कश्यप, रजत कश्यप, सुजीत श्रीवास्तव, अंकुर पाठक, अमन, नरेश, जगदीश, रोविन, शेखर साध, बाशु ने सहयोग किया। शिविर में टोटल 212 रजिस्ट्रेशन हुये। जिसमें व्हीलचेयर 12, बैशाखी 28, कैलीपर 29, वॉकर 14, वाकिंग स्टिक 26, कृत्रिम पैर 10, कृत्रिम हाथ 6, कॉन की मशीन 65, जूते 28 जोड़ी वितरित किये गये। दिव्यांग उपकरण पाकर खुश हुये।
दिव्यांग शिविर का डीएम ने किया शुभारम्भ
