लायंस क्लब के 48वें नेत्र शिविर का डीएम नें किया शुभारंभ

410 मरीजों का किया गया परीक्षण, ऑपरेशन के लिए 310 चयनित
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। लायन्स क्लब के 48वें नेत्र शिविर का शुभारम्म जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया। यह शिविर जौरा रोड स्थित लायन्स विद्या निकेतन कायमगंज मे आयेजित किया गया। इसमे ं410 नेत्र रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। जिसमें से 310 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। सीतापुर से आये नेत्र अस्पताल के चिकित्सक राहुल वर्मा अपने साथ लाए 12 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। चयनित रोगियों के ऑपरेशन कानपुर के सीतापुर नेत्र चिकित्सक में कराए जायेंगे। संस्था की जिला अध्यक्ष डा0 मिथलेश अग्रवाल ने बताया कि लायन्स क्लब पिछले 48 वर्षों से लगातार ऐसे नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित कर रहा है। इन शिविरों में फर्रुखाबाद सहित जिला हरदोई, बदॉयुं, एटा, मैनपुरी जैसे जनपदों से भी नेत्र ऑपरेशन के लिए आते हैं और कायमगंज लायन्स क्लब को नेत्र शिविरों के आयोजन के लिए इंटर नेशनल संस्था द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है, जो मरीजों और तीमारदारों के रहने, खाने पीने, इलाज की व्यवस्था की उपलब्ध कराती है। शिविर मे संस्था की अध्यक्ष डा0 मिशलेश अग्रवाल, सदस्य अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, योगेश तिवारी, सुधीर अग्रवाल मौजूद रहे।

डीएम गरीबों को वितरित किये कंबल

कायमगंज लायन्स क्लब के तत्वाधान में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ठन्ड से बचने के लिए निर्धन, बेसहरा, गरीब लोगों को कंबल बांटे। जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरतमंन्दों और कमजोर लोगों की मदद करना ही सच्ची समाज सेवा है। शिविर में लायन्स क्लब की अध्यक्ष डा0 मिथलेश अग्रवाल मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *