
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ६६वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने गुब्बारा उड़ाकर शुभारम्भ किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। साथ ही मार्च पास्ट के साथ सलामी ली गई और सद्भाव के प्रतीक कबूतर छोड़े गये। कानोडिया बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीएम ने उन्हें सम्मानित किया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य व महामंत्री ने बच्चों को धनराशि देकर पुरुस्कृत किया। उद्घाटन अवसर पर संयोजक प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, वित्त लेखाधिकारी अम्बरीश बाजपेयी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी, सह संयोजक प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने विजेता बच्चों को डीएम की मौजूदगी में सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि खेल का महत्व होता है। हार-जीत लगी रहती है। खेलों से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है। खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में खेल भावना से भाग लेना चाहिए। साथ ही डीएम ने शपथ दिलायी। संचालन यशवंत सिंह व इन्द्रा राठौर ने किया। उद्घाटन अवसर पर प्रधानाचार्य संदीप कुमार चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य ले0 गिरजा शंकर, डा0 बृजभूषण सिंह, संतोष त्रिपाठी, खालिद रऊफ खां, प्रधानाचार्य ऐस्तर रोज दयाल, इंदू मिश्रा, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, प्रदीप जायसवाल, शिक्षिका पूनम शुक्ला, दर्शना आर्या, जया सिंह, राममुरारी शुक्ला मौजूद रहे। पीटीआई अतुल दास, आरती यादव, देवेन्द्र कुमार, अर्जुन कुमार, सिंह, केशव कुमार गंगवार, सुनील कुमार पाल, राहुल यादव, तुषार चौधरी, अनुराग पटेल, धनंजय कुमार सिंह, अभिषेक अवस्थी, अजितेश सिंह, सुब्रत शाक्य, सतेन्द्र सिंह, शुभम मौर्य, धनश्याम बिंद, नेहा भारद्वाज, रितू मिश्रा, जगदीश बघेल, सुनील कुमार मौजूद रहे। वहीं लेखा व्यवस्था दिनेश चन्द्र शुक्ला, सुधीर कुमार पाल, विजेन्द्र मथुरिया, देवेन्द्र कुमार, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने देखी।
