गरीब व असहाय महिलाओं को बांटे गये कम्बल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साहस इंडिया ग्रुप द्वारा कृष्णा पैलेस, डीडी सिनेमा में नेकी की दीवार का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी व बीके शोभा बहन तथा शशि किरण ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापति की बालिकाओं ने वंदे मातरम गीत का गायन किया। संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ल ने भू विर्सजन रथ चालकों का सम्मान किया। डीएम ने कंबल वितरित किये। अमन अवस्थी के द्वारा संस्था का परिचय कराया गया। उन्होंने कहा कि संस्था विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजित करती है। जिसमें प्रमुख रूप से खंडित मूर्तियों एवं पूजन सामग्री की सामग्री को घर-घर से एकत्रित करना और उसको व्यवस्थित रूप से विसर्जन करना एवं सर्दियों में नेकी की दीवार कार्यक्रम कर वस्त्र वितरण किया जाता है। 26 जनवरी पर राष्ट्रगान का आयोजन होता है। शोभा बहन ने कहा कि अगर हम अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते रहेंगे अर्थात जहां पर हमारी भूमिका जो है उसको सही से निभाएंगे तो निश्चित हमारा भारत स्वच्छ सुंदर और विश्व गुरु बनेगा। रंगनाथ मिश्रा ने विचार रखे। धन्यवाद संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने ज्ञापित किया। संचालन सुरेंद पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर संस्कार भारती अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, सदानंद शुक्ला, वैभव सोमवंशी, विमलेश मिश्रा, सौरव मिश्रा, अजय दुबे, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, गुड्डी पंडित, अभिषेक बाजपेयी, संजय गर्ग, कविता शुक्ला, ज्योति शर्मा, पंकज अवस्थी, प्रदीप नारायन शुक्ला, नारायन दत्त द्विवेदी, राघव दत्त मिश्रा, खुर्शीद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
साहस इंडिया ग्रुप नेकी की दीवार का डीएम का किया शुभारम्भ
