
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा अग्रवाल पॉली हाउस जैतपुर ब्लाक बढ़पुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक एकड़ जमीन पर एकीकृत बागवानी योजना के अन्तर्गत संरक्षित खेती हेतु विभाग द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ दिया गया है। अग्रवाल पॉली हाउस द्वारा 4000 वर्गमीटर में गुलाब की खेती का कार्य प्रारम्भ किया गया है जिसमें पूरी तरह ड्रिप सिंचाई का प्रयोग किया जा रहा है। 4000 वर्गमीटर में 40,000 गुलाब के पौधे लगाये गये है। बताया गया कि 01 वर्ष में 01 पौधा लगभग 35 फूल देगा जिससे लाभार्थी को पॉली हाउस से एक अच्छी आय जनरेट होगी। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य लोग भी इस प्रकार की खेती करें। जिससे उन्हें भी कुछ अतिरिक्त सीखने का मौका मिले।
