डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।
डीएम ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से संबंधित कार्यों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, कार्यालय के सामने के ढलान को सही कराने, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं डिजिटल सेवाओं के प्रभावी उपयोग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन व प्रशासन सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *