डीएम ने गौशाला कटरी धर्मपुर का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गौशाला कटरी धर्मपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गौवंश की सुरक्षा के दृष्टिगत चाहरदीवारी के ऊपर तार फेंसिंग का कार्य कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कल से अभियान के दौरान पकड़े गए नर गौवंश को कटरी धर्मपुर गौशाला में शिफ्ट किया जाए। भरण पोषण की पर्याप्त व्यवस्था पूर्व से ही कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं का परीक्षण समय-समय पर करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *