डीएम ने लोहिया के पुरुष व महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मरीजों को समय पर नाश्ता व खाना न मिलने पर इंचार्ज फार्मासिस्ट मुकेश दीक्षित को निलंबित करने व स्टाफ नर्स यज्ञेश कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने डा0 राम मनोहर लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी वार्डो में जाकर मरीजो से उनके उपचार की जानकारी ली। सभी मरीजो से पूछा कि सभी दवाई अस्पताल में मिल रही है कि नहीं, कोई दवा बाहर से तो नहीं मगाई जा रही है। मरीजो द्वारा बताया गया कि दवा मिल रही है। डीएम ने आकस्मिक कक्ष में जाकर मॉनिटर से खुद का ऑक्सीजन लेवल चेक कराया।

जिस पर मॉनिटर का एसपीओ-२ सेंसर खराब निकला। जिस पर इंचार्ज फार्मासिस्ट सचेन्द्र द्विवेदी व ई0एम0ओ0 आकाश वंसल को चेतावनी दी गई। डीएम ने मरीजों से पूंछा की समय पर खाना व नाश्ता मिल रहा है कि नहीं, कई मरीजों ने बताया कि कल शाम को भर्ती हुये थे अभी तक खाने व नाश्ते में कुछ नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई एवं खाने की व्यवस्था के इंचार्ज फार्मासिस्ट मुकेश दीक्षित को निलंबित करने व स्टाफ नर्स यज्ञेश कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा समय पर खाना व नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में साफ -सफाई की स्थिति खराब पाई गई। पंखे गंदे पाये मिले। डीएम द्वारा सी0एम0एस को उक्त व्यवस्थाये सही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी व संबंधित डॉक्टर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *