डीएम ने थाना मेरापुर का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने थाना मेरापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन निरीक्षण किया।
डीएम ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिला संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली, बीट पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की भी समीक्षा की। डीएम ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं उत्तरदायी व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *