डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय कमालगंज का किया निरीक्षण

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नगर पंचायत कार्यालय कमालगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
डीएम ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र पटल, आधार कार्ड संसोधन पटल का निरीक्षण किया। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख रखाव तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने स्टोर चेक किया। सभी अनुभागों में रिकार्ड सही रखने, निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कराकर नीलामी कराने, खराब मशीनों की मरम्मत कराने, निर्माण कार्यो को समय से पूर्ण कराने, सफाई व्यवस्था में सुधार करने, जलकर व गृहकर की बसूली में तेजी लाने, राज्य वित्त व 15वें वित्त के पैसे को कार्ययोजना बनाकर उपभोग करने के लिये निर्देशित किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *