योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, जन्मदृमृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
डीएम ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर पाई गई। अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराये, लंवित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी कराये, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र केवल आवेदक को ही प्राप्त कराये, काली नदी पर बने अंत्योष्टि स्थल तक नियमानुसार सडक़ निर्माण कराये, स्टोर रूम व्यवस्थित रखे, विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए एवं निर्माण कार्यो को जल्दी पूर्ण कराये, कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने नगर पंचायत संकिसा वसंतपुर का किया निरीक्षण
