12 बच्चों को वितरित किये फल व बिस्किट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने डा0 राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय पहुंचकर एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। डीएम ने बार्ड में भर्ती 12 बच्चों को फलों व बिस्किट का वितरण किया एवं बच्चों की माताओं से बातचीत कर उनको मिल रहे इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्देशित किया कि एनआरसी बार्ड में तैनात पुरुष स्टाफ नर्स को बदलकर केवल महिला स्टाफ नर्स की ही ड्यूटी लगाई जाये व खराब पड़े एसी ठीक कराये जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएमएस पुरुष व महिला चिकित्सालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी व संबंधित उपस्थिति रहे।
डीएम ने एनआरसी वार्ड का किया निरीक्षण, एसी मिली खराब
