
मेले का शुभारम्भ 51 हजार दीप जलाने के साथ लेजर शो कराये जाने की बनायी जा रही योजना: एडीएम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीरामनगरिया के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने पांचालघाट पहुंचकर मेला क्षेत्र में चल रहे समतलीकरण कार्य का जायजा लिया। डीएम ने समतलीकरण का कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पैन्टून पुल निर्माण कार्य का भी जायजा लिया एवं जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मौके पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार मेले में विगत वर्षों से अच्छी व्यवस्थाएं लागू की जायेगी। पूरी भव्यता के साथ मेला का शुभारम्भ कराया जायेगा। गंगा घाट पर मेला शुभारम्भ के दिन 51 हजार दीप जलाने के साथ-साथ लेजर शो कराने की योजना बनायी जा रही है।
