
मिली अनियमिततायें, सीएमओ को व्यवस्थायें सुधारने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पी0एच0सी0 कम्पिल एवं सी0एच0सी0 कायमगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पी0एच0सी0 कम्पिल में रामबाबू आयुष फार्मासिस्ट एवं सी0एच0सी0 कायमगंज में अनुप कुमार, किरन स्वीपर, श्वेता राठौर ए0एन0एम0, अमित कुमार डाटा एंट्री आपरेटर, राजपाल एल0टी0, सुरजीत कुमार एस0टी0एस0, संजीत कुमार, सौरभ सिंह बी0ए0एम0, विनय मिश्रा बी0सी0पी0एम0, मोहित गंगवार बी0पी0एम0 आदि अनुपस्थित मिले।
निरीक्षण दौरान पी0एच0सी0 कम्पिल में काफी अव्यवस्थायें मिलीं। अस्पताल में मिली काफी गन्दगी, प्रसूताओं को अस्पताल में अनुमन्य सुविधायें नहीं मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी और मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित व्यवस्थाएं कराकर जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित जिम्मेदार चिकित्साधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण में बताया गया कि इस माह पी0एच0सी0 कम्पिल में 57 एवं सी0एच0सी0 कायमगंज में 382 प्रसव कराये गये है। आज ओ0पी0डी0 में कम्पिल में 15 एवं कायमगंज में 35 मरीजों का स्वास्थ्य चैकअप किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
