डीएम ने तहसील सदर का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों के कार्यों की समीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तहसील सदर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, राजस्व वादों की प्रगति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री एवं विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
डीएम ने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा अनावश्यक लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, खतौनी अद्यतन, नामांतरण एवं वरासत प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की। डीएम ने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यप्रणाली को सरल एवं जवाबदेह बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने, शौचालयों की सफाई का विशेष ख्याल रखने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *