डीएम ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण कर की गौ सेवा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नगर पंचायत खिमसेपुर के नगला बाग रठौरा में स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 434 गौवंश पाये गये। जिनमें से 395 की जिओ टैगिंग की जा चुकी है। गौशाला में पशुओं के चारे के लिये 858.5 कुंतल भूसा, 25 कुंतल दाना, 04 कुंतल नमक व 07 कुंतल चूना स्टॉक में पाया गया। 40 बीघा गौचर भूमि पर हरा चारा बोया गया है। गौशाला में पशुओं की सेवा के लिये 07 केयर टेकर नियुक्त हैं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी गौवंश की अच्छी तरह देखभाल करने व उनको समय पर दाना पानी देने व डॉक्टर की विजिट समय से कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा गायों को गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, अध्यक्ष नगर पंचायत व संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *