फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पीडब्लूडी गोदाम पांचाल घाट पर जल निगम ग्रामीण द्वारा बनाये जा रहे ओवरहैड टैंक, पर्यटन विभाग द्वारा पांचाल घाट पर बनाये जा रहे स्नान घाट व ग्राम पंचायत सोता बहादूर द्वारा श्मशान घाट पर कराये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देशित किया कि निर्मित किये जा रहे स्नान घाट को पुरानी घटिया तक बढ़ाया जाये, कार्यो की गुणवत्ता अच्छी रहे। साफ-सफाई के निर्देश दिये। फैली गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जतायी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, अधि0अभियंता विद्युत, अधि0अभियंता जल निगम ग्रामीण, व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने स्नान घाट आदि निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
