डीएम ने ग्राम सितौली में नाला खुदाई व सफाई कार्य का किया निरीक्षण

 कार्य गुणवत्ता पूर्ण न मिलने पर जतायी नाराजगी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ग्राम पंचायत सितौली विकास खंड कमालगंज में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे नाला खुदाई व सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई व कार्य को गुणवत्ता व मानक के अनुरूप कराने के लिये खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, डी0सी0मनरेगा, खंड विकास अधिकारी कमालगंज व संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *