डीएम ने नव निर्मित पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नव निर्मित पेयजल परियोजना ग्राम राजा रामपुर मेई का औचक निरीक्षण किया। पेयजल परियोजना के बन जाने से ग्राम नगला चंदेल एवं ग्राम राजा रामपुर मेई के 623 परिवारों को घर में मिल शुद्ध/स्वच्छ पानी मिल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 10 वर्ष तक जीवीपीआर संस्था पेयजल परियोजना की मरम्मत करेगी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में पेयजल परियोजना बनने से घर में ही पीने योग्य शुद्ध पानी मिल रहा है। पहले पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब घर में ही सुबह शाम शुद्ध पानी मिलता है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि प्रत्येक माह मात्र 50 रुपया वाटर टेक्स जमा कराने हेतु जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी पीने से संक्रामक बीमारियां दूर रहेंगी और आप लोग स्वस्थ्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीमारियां हमेशा गदंगी में ही जन्म लेती हैं। निरीक्षण के दौरान ए.ई. साक्षी पांडेय, जीवीपीआर संस्था के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे। ——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *