डीएम ने विद्युत उपकेंद्र उखरा व निसाई का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने 926.77 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 440/220/132 विद्युत केंद्र उखरा मोहम्मदाबाद व विद्युत केंद्र निसाई का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं तकनीकी समस्याओं को दूर कर निर्धारित समय तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, अधीक्षण अभियंता विद्युत व अधीक्षण अभियंता विद्युत पारेषण साथ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *