डीएम ने गन्ना क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

 केंद्र पर लोडिंग व अनलोडिंग के लिये जा रहे चार्ज पर डीएम ने जतायी नाराजगी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बिरियाटांडा शमसाबाद में स्थित रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में किसानों ने डीएम को अवगत कराया कि क्रय केंद्र पर लोडिंग अनलोडिंग के प्रति ट्राली 200 रु लिए जा रहे है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई व रूपापुर चीनी मिल प्रबन्धक से दूरभाष पर बात की। चीनी मिल प्रबन्धक ने बताया कि ऐसा कोई चार्ज नही लगता है। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी चार्जेज को डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *