पेंशनर्स दिवस पर डीएम ने सेवानिवृत्तों की सुनी समस्यायें

डीएम ने 30 पेंशनरों को शाल ओड़ाकर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। पेंशनर्स दिवस का शुभारम्भ डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी अम्बरीष बाजपेई के द्वारा किया गया। अखिलेश चन्द्र अग्निहोत्री, से0नि0 सहायक कोषाधिकारी कोषागार द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं उद्बोधन किया गया। अखिलेश मुरारी पाण्डेय, से0नि0 द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा पेंशनर की चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया। से0नि0 वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने पेंशनरों के राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष 11 माह किये जाने के सम्बन्ध में अनुरोध व्यक्त किया। जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय/विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश/ शासनादेश के क्रम में नियमानुसार कटौती की कार्यवाही की जायेगी। से0नि0 सुखदेव दीक्षित ने परिचय पत्र जारी किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी से अनुरोध किया। डीएम ने अविलम्ब परिचय पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये। विनोद कुमार उपाध्याय से0नि0 द्वारा प्रधानाध्यपक पद के सापेक्ष वेतनमान न दिये जाने एवं बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिकों के द्वारा सेवापुस्तिका गायब होने एवं जानबूझकर उदासीनता पूर्वक रवैया अपनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम को अवगत कराया। जिसके सम्बन्ध में डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। राजीव बाजपेई पेंशनर द्वारा से0नि0 कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ0प्र0 मासिक बैठक के लिए स्थान आवंटन सहित 5 सूत्रीय प्रस्ताव डीएम को प्रस्तुत किया। राजेश निराला, प्रभूदयाल, नन्दकिशोर शर्मा, विजय बहादुर यादव, विष्णु भगवान कटियार ने कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं डीएम को कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाये जाने के कारण धन्यवाद ज्ञापित किया। डीएम ने 30 अति वरिष्ठ पेंशनरों 80 वर्ष से अधिक को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *