50 लाख से अधिक कार्यों की गई समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जनपद में चल रही निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने पर्यटन विकास निगम लि0 को जनपद में पांचाल घाट पर चल रहे घाट निर्माण के कार्य को पराग डेरी रोड तक आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। डीएम ने यूपीपीसीएल को केंद्रीय कारागार में चल रहे निर्माण कार्यो की धीमी गति पर फटकार लगाई। जल निगम की चार पुरानी योजनाओं के कटे विद्युत कनेक्शन जोडऩे का विद्युत विभाग को निर्देश दिया। उ0प्र0 पुलिस आवास निगम को पुलिस आवास हस्तांतरण में देरी करने पर फटकार लगाते हुये उनके खिलाफ शासन को लिखने के निर्देश दिये। डीएम ने पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। डीएम ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये, सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय कारागार में चल रहे निर्माण कार्यो की धीमी गति पर डीएम ने यूपीपीसीएल की लगायी फटकार
