फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील सदर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में डीएम ने जनता की समस्याओं को सुना।
शनिवार को तहसील सदर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 111 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिनमें से मात्र 3 का ही मौक पर निस्तारण किया जा सका। थाना मोहम्मदाबाद के नहरैया के रहने वाले राम दास पुत्र तिलक राम ने इंतखाब खतौनी में नाम फीडिंग कराए जाने की मांग की। थाना कमालगंज के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र होते लाल ने अपने भूमि में हिस्सा छूट जाने पर हिस्सा ठीक कराए जाने की मांग की है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम हैवतपुर गढिय़ा निवासी मीरा देवी पत्नी नंद राम ने अपने प्लाट को दबंगों से कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। मोहम्मदाबाद के ग्राम हरकमपुर में ग्रामीणों ने आम रास्ते को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। समाधान दिवस में पुलिस अधिक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सम्र्पूण समाधान दिवस में डीएम ने तीन शिकायतों का किया निस्तारण
