फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान के तहत अभी तक किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिले में एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट कम हुआ है जिसे बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। संचारी रोगों से बचाव की जानकारी आशाओं द्वारा सही से नहीं दी जा रही है। इसके लिये एमओआईसी बढ़पुर व कमालगंज को चेतावनी दी गई कि वह आशाओं को निर्देश दें कि वह संचारी रोगों से बचाव की सही से जानकारी दें। नगर पंचायत संकिसा में नालियों की सफाई कम पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अस्पताल व सीएचसी व पीएचसी में साफ -सफाई अच्छी होनी चाहिए व कोई भी उपकरण टूटा फूटा नहीं होना चाहिये। सभी जगह ओआरएस व दवाई की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिससे गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा
