बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बीएसए ने बताया कि स्कूल चलो अभियान में 2025-26 में अभी तक 25846 नामांकन हो गये है। पीएम सूर्यघर योजना में 200 के सापेक्ष 70 सोलर सिस्टम लग गए है। मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय दुर्गुपुर की डीपीआर तैयार हो गई है, कार्यदायी संस्था को बजट हस्तांतरित कर दिया गया है। सिवारा खास में भूमि चिन्हित हो गई है, मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का कार्य प्रगति पर है। विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट प्रेषित की जा रही है, सभी पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो गया है। डीएम ने निर्देशित किया कि आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी विद्यालयों में बाउन्ड्रीबाल व किचिन शेड उपलब्ध हो, कंपोजिट ग्रांट खर्च करने के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये। 146400 के सापेक्ष 134300 बच्चों के आधार कार्ड बन गये है, 219 जर्जर भवनों में से 194 भवनों की मूल्यांकन आख्या प्राप्त हो गई है। डीएम ने जल्द से जल्द नीलामी कराने के लिये निर्देशित किया। बैठक में पीडीडीआरडीए, बीएसए, डीआईओएस, डिप्टी सीएमओ, सभी खंड शिक्षा अधिकारी व संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *