झाडिय़ों की कटाई में कमालगंज ब्लाक पिछड़ा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सम्पन्न हुई। समीक्षा में झाडिय़ों की कटाई में कमालगंज ब्लॉक पीछे पाया गया, याकूतगंज में नाली की सफाई नहीं हुई है। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर साफ -सफाई सही तरीके से हो, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में एन्टीलार्वा ट्रीटमेंट कराया जाये। सीएमओ सभी बाढग़्रस्त क्षेत्रो में कैम्प लगवाये व सफाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाये। किसी भी सीएचसी/पीएचसी में झाडिय़ा न रहे, सभी क्षेत्रों में फागिंग होती रहे। आशाओं की दस्तक हर घर पर हो, सभी ईओ पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करें। सहायक आयुक्त खाद्य को निर्देशित किया कि खुले में बिक रही खाद्य सामिग्री के विरुद्ध अभियान चलाये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी कायमगंज, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर नितेश राज व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सभी ईओ पूर्ण रुप से पॉलीथिन पर लगाये रोक: डीएम
