उवर्रक की ओवररेटिंग करने वाले दुकानदार पर दर्ज कराया जाये मुकदमा-डीएम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कृषकों को उर्वरक उपलब्धता के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में रवी सीजन के लिये सभी कृषकों के लिये पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, उर्वरक पर ओवररेटिंग न हो, वेट सही हो, कोई भी आर्टिफिशियल क्राइसेस क्रिएट न हो, कोई भी विक्रेता ओवररेटिंग करे तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाये। कृषि विभाग से अपेक्षा की गई कि ये सुनिश्चित करे कि सभी डीलर के यहाँ उर्वरक की उपलब्धता हो। किसानों को जागरूक करे कि फसलों में उर्वरक की ओवरडोजिंग से बचें। सभी उर्वरक कंपनी जनजागरूकता अभियान चलायें। जो कंपनी किसानों को उर्वरक की ओवरडोजिंग से बचने के लिये जागरुकता अभियान न चलाये उसको जिले में कारोबार न करने दिया जाये। जिले में पिछले 03 सालों में उर्वरक कंपनियों द्वारा सी0एस0आर0 के तहत किये गये कार्यो का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि व थोक उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *