विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर हो कार्यवाही: डीएम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में उ0प्र0 के ऊर्जा क्षेत्र में आगामी रिफार्म के दृष्टिगत सुचारू विद्युत व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
डीएम ने निर्देशित किया कि सभी प्रशासनिक, पुलिस व विद्युत अधिकारियों का एक गु्रप बना लिया जाये, किसी भी दशा में विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, अतिरिक्त कर्मियों की व्यवस्था कर ली जाये, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न करने वालो पर दंडात्मक कार्यवाही की जाये। विगत दिनों आई आंधी के दौरान छतिग्रस्त हुई लाइनों को जल्द ठीक कर लिया जाये, ब्रेकडाउन में उपभोक्ताओं की कॉल अटेंड जरूर करे, सभी कर्मियों के नाम नंबर व पता का डाटाबेस तैयार करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उपजिलाधिकारी व सीओ एवं विधुत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *