गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर की जाये कार्यवाही: डीएम

जिलाधिकारी ने की विभागीय समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत डीएम ने निर्देशित किया कि जिस विद्यालय में कायाकल्प के अन्तर्गत कार्य काराया जाना है, उन विद्यालयों में 03 दिवस में प्रेषित धनराशि से क्या कार्य कराया गया है। साथ ही समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर क्षेत्र को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में जिस विद्यालय में वाउन्ड्रीवॉल नहीं है, वहां पर नियमानुसार कार्य कराना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का भ्रमण समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 02 दिवस में निरीक्षण शत-प्रतिशत पूर्ण करें। पी0एम0 श्री विद्यालय-जिन विद्यालयों में धनराशि भेजी गयी है उन विद्यालयों में क्या-क्या काम हुआ व कितने प्रतिशत काम हुआ, की रिपोर्ट बनाकर उक्त विद्यालयों के प्र0अ0/इं0प्र0अ0 एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ कराना सुनिश्चित करें। कम्पोजिट ग्रान्ट-समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों निर्देशित किया कि कम्पोजिट ग्रान्ट की जांच कर जांघ आख्या उपलब्ध कराये। वहीं डीएम ने निर्देशित किया कि समस्त ब्लाकों में हाईटेंशन लाइन की वास्तविक एकत्र कर अग्रिम कार्यवाही करें। डीएम ने जिस विकास खण्ड में गैर मान्यता विद्यालय संचालित है उन विद्यालयों को बन्द कर जुर्माना लगया जाये। डीएम ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपार आई0डी0 का कार्य बहुत जल्द पूर्ण किया जाये तथा प्राइवेट विद्यालयों हेतु एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक कराने के निर्देश दिये, साथ ही यदि प्राइवेट विद्यालय उक्त कार्य को ससमय नहीं करते है तो उनकी मान्यता समाप्त करने हेतु नोटिस जारी किया जाये। डीएम ने निर्देशित किया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच एवं कार्यदायी संस्था को ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डी0आर0डी0ए0, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, राजेपुर, कायमगंज, मोहम्मदाबाद, बढ़पुर, कमालगंज, नवाबगंज, शमसाबाद एवं नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद, सी0डी0पी0ओ0, ए0डी0ओ0 पंचायत तथा जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *