कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई व संबंधित अधिकारियों को बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई। आबकारी विभाग की वसूली अच्छी पाई गई। परिवहन विभाग का बसूली कम पाई गई। खनन विभाग की वसूली कम पाई गई। मंडी फर्रुखाबाद व कमालगंज की बसूली कम पाई गई, वन विभाग की बसूली अच्छी पाई गई, विद्युत विभाग की बसूली कम पाई गई। डीएम ने निर्देशित किया कि खनन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, स्टाम्प व निबंधन विभाग प्रवर्तन का कार्य बढ़ाये, जिन विभागों की बसूली कम है उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाये व उसकी प्रतिलिपि उनके प्रमुख सचिव को की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी अमृतपुर, उपजिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज व सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो एफआरडीपी ९
कम वसूली पर डीएम नाराज, विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी
