डीएम ने 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिखायी झण्डी

जनपद के सभी पीटीआई ने सम्पन्न करायी प्रतियोगितायें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस लाइन ग्राउंड में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पहले दिन जिलाधिकारी ने शुभारम्भ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन मुख्य अतिथि डीएम ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ८०० मीटर दौड़ को झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। खेल भावना को देखकर आयोजकों ने ८०० मीटर दौड़ टे्रक पर शुरु करायी। छात्र वर्ग की ८०० मीटर दौड़ को डीएम ने स्टार्ट दिया। वहीं बालिकाओं की ८०० मीटर दौड़ में संयोजक प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने स्टार्ट दिया।
ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में विनय कुमार यादव प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय व नितिन तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में मयंक शर्मा प्रथम, रितेश पाल द्वितीय, हरगोविन्द तृतीय रहे। ६०० मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में अंकित प्रथम, अश्वनी द्वितीय, शांतनू तृतीय रहे। डिसकस थ्रो जूनियर बालिका वर्ग में विशन देवी प्रथम, सुहानी राठौर द्वितीय, गोमती तृतीय रही। १५०० मीटर सीनियर बालिका वर्ग में कोमल प्रथम, कंचन द्वितीय, लवी राठौर तृतीय रही। १५०० मीटर जूनियर बालिका वर्ग में अंशी प्रथम, प्रिया द्वितीय, दिव्या तृतीय रही। १५०० मीटर जूनियर बालक वर्ग में अंकित प्रथम, अनिकेत द्वितीय, निशित राजपूत तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो सीनियर बालक वर्ग में उपदेश प्रथम, पेशकार द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे। ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, प्राची द्वितीय, रुचि तृतीय रही। ऊंची कूद जूनियर बालिका वर्ग में करिश्मा प्रथम, नेहा सिंह द्वितीय, अन्नू तृतीय रही। १५०० मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में जितेन्द्र कुमार प्रथम, सुरजीत द्वितीय, आबिश भदौरिया तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में संजना प्रथम, आभा द्वितीय, क्रांति तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *