गलत प्रोजेक्ट योजना के कारण 200 करोड़ रुपये के धन का हो रहा दुरुपयोग, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर डीएम ने जतायी नाराजगी, दिये कार्यवाही के निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में 50  लाख से अधिक निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। केंद्रीय कारागार में किया गया निर्माण कार्य दो दिन में हस्तगत हो जायेगा, क्योंकि निर्माण कार्य पूर्ण है। उ0प्र0 पावर प्रोजेक्ट कारपोरेशन का निर्माण कार्य अपूर्ण होने के कारण पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण ने बताया कि ग्राम ढिलावल व सिरोली में 75  प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण है, उपभोक्ताओं के कनेक्शन होने शेष है। कनेक्शन होतेे ही कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हो जायेगा। सिरोली में बोर पुराना है, खराब हो चुका है। प्रोजेक्ट की गहराई से निरीक्षण करने की आवश्यकता है। स्थानीय निकाय व पीडब्लूडी नोट कर लें कि सडक़ काटे जाने पर तुरन्त एफआईआर दर्ज कराये। जल निगम शहर को अपना कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान बीएसए अनुपस्थित रहे। यूपीआरएनएसएस का कार्य अपूर्ण होने पर डीएम ने नाराजगी जतायी। केंद्रीय कारागार में पाकशाला अपूर्ण है। हरदोई कमालगंज पर मडैय़ा घाट पर गंगा पर सेतु, पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य 200 करोड़ का प्रोजेक्ट गलत योजना के कारण धन का दुरुपयोग हो रहा है। डीएम ने निर्देशित किया कि शुक्रवार तक रिपोर्ट न मिलने पर अपने स्तर पर रिपोर्ट भेजी जायेगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कायमगंज मार्ग पर निर्माण करा रहा है जो अपूर्ण है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जतायी। वेग रायपुर रोड से चांदपुर तक का निर्माण अपूर्ण है। जिस पर डीएम ने मण्डी परिषद प्रतिनिधि से नाराजगी जतायी। वहीं पॉलीटेक्निक कुरार से संबंधित मार्ग शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। जसमई से पुठरी तक का मार्ग पूर्ण न होने पर डीएम ने नाराजगी जतायी। अटैनाघाट कम्पिल, कायमगंज, संकिसा, मोहम्मदाबाद मार्ग १५ दिनों में पूर्ण न होने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *