कुल 52 शिकायतों में 2 का मौके पर हुआ निस्तारण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33, पुलिस की 04, विकास विभाग की 01, विद्युत विभाग की 02 व अन्य विभागों की 12 शिकायते कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्यायें
