फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरु हो गया है यह अभियान 2 सितंबर तक चलाया जायेगा। जिलाधिकारी वीके सिंह ने फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही डीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों और फरियादियों को भी दवा खिलाई गई। डीएम ने कहा हमें अपने जिले से ही नहीं इस देश से भी फाइलेरिया रोग का समूल नाश करने के लिए अभियान के दौरान आपके घर पर आने वाले स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही दवा का सेवन करना है।
सीएमओ ने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे साथ ही अपने सामने दवा खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आरसी माथुर ने बताया कि हाईड्रोसील हो जाना, हाथी पाँव हो जाना यानी पैरों में सूजन हो जाना, महिलाओ के स्तन में सूजन आ जाना यह सब फाईलेरिया रोग के लक्षण हैं। फाईलेरिया रोग मच्छरों द्वारा फैलता है। जिला मलेरियाधिकारी नौशाद अली ने बताया कि 2 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को फाइलेरिया की दवा दी जायेगी। दवा खाली पेट नहीं खाना है। डीएमओ ने कहा कि अभियान के दौरान जिले के लगभग 21 लाख लोगों को अभियान के दौरान दवा खिलाई जायेगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति, एसीएमओ डॉ0 सर्वेश, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दीपक, डीसीपीएम रणविजय, फाइलेरिया निरीक्षक दीपांशु यादव, विकाश, मलेरिया निरीक्षक नरजीत कटियार, पीसीआई से शादाब आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डीएम ने दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन का किया शुभारम्भ
