कायमगंज चीनी मिल की नवनिर्मित गोदाम के निर्माण में मिली खामियां
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा शनिवार को चीनी मिल कायमगंज का वृहद निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नवनिर्मित चीनी गोदाम का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। गोदाम में जगह-जगह सीपेज पाया गया। जगह-जगह किनारों पर पानी भरा पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यो को सही कराने के निर्देश दिये व कार्यदायी संस्था का भुगतान अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। डीएम ने जी0एम0 चीनी मिल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर कायमगंज उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, जी0एम0 चीनी मिल व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने कार्यदायी संस्था का भुगतान अग्रिम आदेशों तक रोका
