फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना की स्वीकृति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 1199 लोगों को अनुदान का लक्ष्य जिले को प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष 600 की धनराशि प्राप्त हो गई है। 01 अप्रैल से आवेदन पोर्टल पर शुरू हो गये है। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी खंड विकास अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि शासनादेश के अनुसार समस्त आवेदनों की जांच करा ली जाये, कोई भी पात्र छूटे नहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सभी आवेदन को क्रॉस चेक कर ले। अगली बैठक में आवेदित हर पात्र-अपात्र आवेदन की डिटेल प्रस्तुत की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जन प्रतिनिधियों के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने ली शादी अनुदान योजना स्वीकृति समिति की बैठक
