परीक्षा कक्ष में पांच लोगों के अतिरिक्त कोई अन्य मोबाइल का उपयोग नहीं करेगा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारंभिक अरहता परीक्षा 2025 की तैयारी के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने निर्देश दिये कि परीक्षा कक्ष में पांच लोगों के अतिरिक्त कोई अन्य मोबाइल का उपयोग नहीं करेगा, यदि कोई प्रश्न पत्र या कॉपी कटी फटी निकले तो प्रपत्र चार भरा जाएगा, यह प्रक्रिया परीक्षा से पहले पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा की समाप्ति पर अभ्यर्थी से तीनों ओएमआर शीट जमा करा ली जाएगी। लाल, नीला व पीला लिफाफा का उपयोग किए जाएंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र के कई सेट तैयार कराए गए हैं। प्रवेश व निकास हेतु अलग-अलग लोगों की ड्यूटी लगेगी। प्रत्येक केंद्र के लिए गाड़ी उपलब्ध रहेगी। परीक्षा में किसी भी स्तर पर कोई गलती क्षमा नहीं होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली 2 घंटे की होगी। परीक्षा 6 व 7 सितंबर को होगी। प्रथम पाली 10:00 बजे से व द्वितीय पाली 3:00 बजे से आरंभ होगी। आगामी बैठक में स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। डीएम ने निर्देश दिये कि सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे। परीक्षा के संचालन हेतु दो संस्थाओं का चयन किया गया है। संस्था बी के रूप में कैरियर टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा परीक्षा केंद्रो के चयन अंतरीक्षको व अन्य स्टाफ की ट्रेनिंग व परीक्षा संचालन संबंधी समस्त कार्य किया जाएगा। संस्था सी के रूप में इन्नोवेटिव इंडिया लिमिटेड द्वारा परीक्षा केंद्रो पर सुरक्षा के प्रबंध क्लॉक रूम की व्यवस्था व अभ्यर्थियों की तलाशी आदि परीक्षा की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम में लाइव सीसीटीवी स्थापित करना आदि कार्य किए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रारंभिक अरहता परीक्षा की तैयारियों की डीएम ने ली बैठक
