संकिसा स्थित बौद्ध मठों में पर्यटन विकास के सम्बन्ध डीएम ने ली बैठक

अत्याधुनिक बनाने के लिए दिये गये सुझाव/प्रस्ताव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में पर्यटक स्थल संकिसा स्थित बौद्ध मठों में पर्यटन विकास के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पर्यटकों की सुविधाओं एवं बौद्ध मठों को अत्याधुनिक बनाने के लिए सुझाव/प्रस्ताव दिये गये व सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। विभिन्न बौद्ध विहारो से आये पदाधिकारियों ने उपरोक्त कार्य कराने पर सहमति व्यक्त की। प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन लखनऊ द्वारा वीडियो कॉन्फें्रसिंग के माध्यम से बौद्ध मठों पर कराये जाने वाले पर्यटन विकास कार्यों के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये। विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य ने पर्यटकों की सुविधा हेतु संकिसा स्थिति बौद्ध स्तूप के समीप शुलभ शौचालय निर्मित कराये जाने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी दीप्ति वत्स, कर्मवीर शाक्य, आनन्दभान शाक्य, नगेन्द्र सिंह शाक्य, आर0डी0 बौद्ध, प्रभुदयाल, वेनपी सुमन्त्र, चेत सिंह, वीके त्रिपाठी आदि उपस्थति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *