निर्वाचक नामावलियों के प्रागढ़ पुनरीक्षण के संबंध में डीएम ने ली बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावलियों के प्रागढ़ पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टे्रट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचक निर्वाचक नामावलियों के प्रागढ़ पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 30 दिसम्बर द्वारा सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि १ जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम संशोधित कर दिया। मतदाता सूची प्रकाशन ६ जनवरी दावे और आपत्तियां करने अवधि ६ जनवरी से ६ फरवरी तक नोटिस चरण जारी करना, सुनवाई और सत्यापन गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटान ईआरओ द्वारा एक साथ किया जाएगा। अवधि 06 जनवरी से 27 फरवरी तक मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच करना और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने की तिथि 03 मार्च तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 06 मार्च तक है। 31 दिसम्बर तक जनपद में कुल मतदाता 13,98,009 के सापेक्ष 11,00,202 गणना प्रपत्रों को बूथ लेवल अधिकारयों द्वारा बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रह के दौरान मृतक 39011, अनट्रेशेवल/अवसेन्ट-1 परमानेन्टली शिफ्टेड-112890 आलरेडी इनरोल्ड-24707 तथा अन्य कारणों से 6856 कुल 290824 गणना प्रपत्र अनट्रेशेवल की श्रेणी में चिन्हित किए गए है। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, भाजपा से मुकेश गुप्ता, सपा से सुभाष चन्द्र शाक्य, बसपा से रामरतन गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *